यूपी के इस ज़िले में मिल सकता है यूरेनियम का भंडार
'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु ऊर्जा विभाग को सोनभद्र (यूपी) में यूरेनियम के भंडार होने के संकेत मिले हैं। बकौल रिपोर्ट, पिछले 5 वर्षों से शोध व अध्ययन में जुटे वैज्ञानिकों को कुदरी के आजनगिरा की पहाड़ियों में यूरेनियम मिला है। वैज्ञानिकों ने इलाके में 100 टन से अधिक यूरेनियम मिलने की संभावना जताई है।