मऊ (यूपी) में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के कार्यक्रम में बिजली कट गई। बकौल रिपोर्ट्स, इसके बाद उन्होंने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में भाषण दिया। मामले में जेई और एसडीओ को निलंबित कर दिया गया जबकि अधिशासी और अधीक्षण इंजीनियर से जवाब मांगा गया है। एक वीडियो में वह मोबाइल टॉर्च की रोशनी में जूता पहनते दिखे।