यूपी का एक गांव ऐसा भी! जहां आज़ादी के बाद पहली बार किसी ने पास की 10वीं की परीक्षा
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में निज़ामपुर गांव में आज़ादी के बाद पहली बार किसी छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। यह कारनामा राम केवल नामक छात्र ने किया और इसके लिए उन्हें बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी ने सम्मानित किया है। राम केवल ने कहा, "गांव वाले कहते थे पढ़ने से क्या होगा काम करने जाओ।"