यूपी के एक गांव के मंदिर में की जाती है कुत्ते की पूजा-अर्चना
ग्रेटर नोएडा (यूपी) स्थित चिपियाना बुज़ुर्ग गांव के एक मंदिर में कुत्ते की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मंदिर में सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दरअसल, कुत्ते के दूसरे मालिक ने वफादारी से खुश होकर उसे आज़ाद किया था लेकिन उसके पहले मालिक ने गलतफहमी में उसे गोली मार दी थी और पछतावे में उसका मंदिर बनवाया था।