यूपी के एक गांव में हर व्यक्ति के नाम से जुड़ा होता है भगवान का नाम, कोई नहीं करता नशे का सेवन
'न्यूज़ 18' के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित इदरीशपुर गांव के हर व्यक्ति के नाम के साथ भगवान राम या भगवान कृष्ण का नाम जुड़ा होता है। एक ग्रामीण ने बताया कि पूरे गांव में कोई भी व्यक्ति शराब या मांस का सेवन नहीं करता और यहां हर साल भागवत और राम कथा का आयोजन किया जाता है।