यूपी के किन शहरों/कस्बों में शुरू होंगे प्राइवेट एफएम रेडियो स्टेशन?
केंद्र सरकार ने प्राइवेट एफएम रेडियो चरण-III नीति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 32 शहरों/कस्बों में कुल 100 प्राइवेट एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की मंज़ूरी दी है। इसके तहत मुरादाबाद, मुज़फ्फरनगर, शाहजहांपुर, सहारनपुर में 4-4 जबकि बलिया, बस्ती, रायबरेली, सीतापुर, मैनपुरी, मथुरा व अयोध्या समेत 28 शहरों/कस्बों में 3-3 प्राइवेट एफएम रेडियो स्टेशन खोले जाएंगे।