यूपी के किसान मेले में आया ₹10 करोड़ी भैंसा, रोज़ाना दिया जाता है 5 किलो सेब व 10 लीटर दूध
मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में लगे किसान मेले में ₹10 करोड़ और ₹9 करोड़ की कीमत वाले भैंसे लाए गए हैं। ये भैंसे अपने सीमन को लेकर खास पहचान रखते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इन भैंसों को चारे के साथ रोज़ाना बादाम, 5 किलोग्राम सेब, 10 लीटर दूध, दो दर्जन केले, 5 किलोग्राम दाना दिया जाता है।