यूपी के कई ज़िलों में बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात, 3 दिन में 56 लोगों की मौत
यूपी में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के कारण कम-से-कम 56 लोगों की मौत हुई जबकि 46 लोग घायल हो गए। बारिश की वजह से कई ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 60 घंटों में यूपी में सामान्य से 775% ज़्यादा बारिश हुई जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।