यूपी के कन्नौज में हुआ भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रकों की टक्कर में 4 लोगों की हुई मौत व 1 घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार सुबह गुरसहायगंज कोतवाली के पास हाइवे किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे तेज़ रफ्तार दूसरा ट्रक जा घुसा। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।

Load More