यूपी के गाजियाबाद में रेप के बाद डिप्रेशन में आई 13 वर्षीय पीड़िता ने की आत्महत्या

गाज़ियाबाद (यूपी) में 13-वर्षीय रेप पीड़िता ने बुधवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल परिजन, 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता वारदात के बाद से डिप्रेशन में थी और उसने मंगलवार से खाना नहीं खाया था। पीड़िता का 3 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्त बने शख्स ने रेप किया था और वह गिरफ्तार हो चुका है।

Load More