यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को संभल जाने से रोकने पर पार्टी नेताओं व पुलिस में हुई झड़प
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिंसा प्रभावित संभल जाने से रोकने को लेकर पुलिस व पार्टी नेताओं में झड़प हुई है। राय कांग्रेस दफ्तर से खुद कार चलाकर संभल जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक लिया जिसको लेकर झड़प हुई। संभल हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी।