दिल्ली रैली में 50,000 की भीड़ जुटाएगी यूपी कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की होगी मांग
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दिल्ली में यूपी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर 1 नवंबर की इंडिया ब्लॉक रैली की तैयारियों की समीक्षा की है। यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है। बकौल रिपोर्ट्स, यूपी कांग्रेस को 50,000 लोग जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।