यूपी कांग्रेस के नेता की सड़क हादसे में हुई मौत, बेटी का टूटा जबड़ा व पत्नी कोमा में
गाज़ीपुर (यूपी) में सोमवार देर रात गोरखपुर के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की कार की ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें उनकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में उनकी पत्नी-बेटी भी घायल हो गई हैं और पत्नी कोमा में है जबकि बेटी का जबड़ा टूट गया है। दोनों का बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।