यूपी कांग्रेस ने कार में अश्लील हरकत करते कपल का वीडियो किया शेयर, पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
यूपी कांग्रेस ने बीजेपी का झंडा लगी कार में अश्लील हरकत करते एक कपल का वीडियो X पर शेयर कर लिखा है, "प्रदेश में बीजेपी वालों को सारे कुकर्म का लाइसेंस मिला हुआ है।" इस पर बाराबंकी पुलिस ने बताया, "यह घटना एनएच-27 स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने की है, मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर बाराबंकी को दी गई है।"