यूपी कांग्रेस ने शेयर किया माला पहनाने पहुंचे वर्कर को 'दुत्कारते' बीजेपी सांसद का वीडियो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अकबरपुर से बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले का एक वीडियो 'X' पर शेयर कर लिखा है, "कार्यकर्ता जब सांसद जी को माला पहनाने लगा तो वह उस पर भड़क गए।" कांग्रेस ने लिखा, "जिनकी बदौलत आज वह सांसद बने उनको दुत्कार रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इनके अहंकार को चकनाचूर करेगी!"