यूपी के गाज़ीपुर में हुआ ट्रिपल मर्डर, घर में सो रहे दंपति व बेटे की गला रेतकर की गई हत्या
गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार देर रात घर में सो रहे एक दंपति व उसके 20-वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, दंपति का छोटा बेटा गांव में ऑर्केस्ट्रा देखने गया था और देर रात घर पहुंचने पर उसने तीनों के शव देखे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।