उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद ज़िले में रविवार दोपहर 3.24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।