यूपी के गाज़ियाबाद में मिली युवक की सिर कटी लाश, सिर ढूंढने में जुटीं पुलिस की टीमें

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की सिर कटी लाश पड़ी मिली। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस को आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस की कई टीमें सिर खोजने में जुटी हुई हैं।

Load More