यूपी के गाज़ियाबाद में रेलवे ट्रैक पर एकसाथ पड़े मिले 3 युवकों के क्षत-विक्षत शव
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एकसाथ 3 युवकों के क्षत-विक्षत शव पड़े मिले। पुलिस के अनुसार, तीनों मृतकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और वे दिल्ली के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा लग रहा है और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।