रामपुर (उत्तर प्रदेश) में एक घर में शुक्रवार को एकसाथ 10 सांप मिले जिससे हड़कंप मच गया। डीएफओ प्रवीण जैन ने बताया कि इनमें 2 कोबरा जबकि 8 रैट स्नेक प्रजाति के सांप थे जिन्हें रेस्क्यू करवाकर जंगल में छुड़वा दिया गया है। डीएफओ के अनुसार, कोबरा ज़हरीले होते हैं जबकि रैट स्नेक नॉन-वेनमस सांप होते हैं।