यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का दावा, राज्य में 8 साल में बाढ़ से नहीं हुई एक भी मौत
यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया है कि बीते 8 वर्षों में प्रदेश में बाढ़ के कारण किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा, "बाढ़ से बचाव का काम बाढ़ आने से पहले पूरा किया जा रहा है।" बकौल सिंह, पूर्वी यूपी के ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।