यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की कार में गुरुवार रात को रायबरेली में एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी और घटना के समय कार में सवार योगेश, उनकी पत्नी व बेटी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।