यूपी के डिप्टी सीएम पाठक ने विभिन्न ज़िलों के 17 चिकित्साधिकारियों को किया बर्खास्त
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लापरवाही बरतने और लंबे समय तक बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के चलते विभिन्न ज़िलों के 17 चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। पाठक ने 'X' पर लिखा, "जनमानस की सेवा का दायित्व मिलना व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना सौभाग्य है...इसमें किसी भी लापरवाही का स्थान नहीं है।"