यूपी के दर्जनभर से अधिक ज़िलों में आज व कल के लिए जारी किया गया हीटवेव का रेड अलर्ट
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के दर्जनभर से अधिक ज़िलों में सोमवार व मंगलवार के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा व झांसी समेत कुछ अन्य ज़िले शामिल हैं। वहीं, कई ज़िलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी हुआ है।