यूपी के नोएडा में अवैध इमारतों पर हुई कार्रवाई, 125 बिल्डरों पर दर्ज की गई FIR
उत्तर प्रदेश में नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए 125 बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया है, "अब तक 150 अवैध इमारतों की पहचान की गई है और उन पर 'यह बिल्डिंग अवैध है' का बोर्ड लगाया जा रहा है। आगे नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।"