यूपी के नोएडा में एसयूवी से की गई पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, 3 युवक हुए गिरफ्तार

नोएडा (यूपी) में 2 पुलिसकर्मियों को एसयूवी से कुचलने की कोशिश करने के आरोप में 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, घटना 8 जून की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से किसी स्थान का रास्ता पूछा था और पुलिसकर्मियों के 'जानकारी नहीं है' कहने पर उन्होंने वाहन से उन्हें टक्कर मार दी थी।"

Load More