यूपी के निजी स्कूलों को झटका, नहीं बढ़ेगी RTE की फीस रीइम्बर्समेंट
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों को दी जाने वाली फीस रीइम्बर्समेंट की दर में इस शैक्षणिक सत्र में भी कोई बदलाव नहीं होगा। बकौल सरकार, स्कूलों को प्रति छात्र अधिकतम ₹450/माह यानी कुल ₹5,400 सालाना का ही भुगतान किया जाएगा। निजी स्कूल असोसिएशन ने इस राशि को कम बताया है।