यूपी के नामी स्कूल के 2 छात्रों ने एआई से शिक्षिका की अश्लील तस्वीरें बनाकर कीं शेयर
मुरादाबाद (यूपी) के एक नामी स्कूल में कक्षा-9 में पढ़ने वाले 2 छात्रों ने एआई के ज़रिए अपनी एक शिक्षिका की अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। पीड़ित शिक्षिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि इससे वह बहुत सदमे में है। वहीं, दोनों छात्रों को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है।