यूपी की नई विधानसभा का प्रस्तावित डिज़ाइन आया सामने, कमल की पंखुड़ियों जैसी दिखेगी
'हिन्दुस्तान' ने लखनऊ (यूपी) में 200-एकड़ में बनने जा रहे नए विधानसभा भवन की तस्वीरें शेयर की हैं। करीब ₹5200 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन के प्रस्तावित डिज़ाइन के अनुसार, भवन कमल की पंखुड़ियों की तरह दिखेगा व परिसर में 700 सीटों वाली विधानसभा, 200 सीटों वाली विधान परिषद और 1,000 सीटों वाला संयुक्त अधिवेशन सभागार होगा।