यूपी की पंचायत ने जारी किए शादियों को लेकर फरमान, बारात लेट आने पर लगेगा ₹5000/घंटे जुर्माना

संभल (यूपी) में मुस्लिम समाज की किदवई बिरादरी की पंचायत ने शादी में फिज़ूलखर्ची रोकने के लिए फरमान निकाले हैं। इनमें बारात में देरी पर दूल्हा पक्ष पर ₹5,000/घंटे जुर्माना, रिश्ता करते समय लड़का-लड़की के मोबाइल नंबर के आदान-प्रदान पर रोक, रिश्ते के बाद बार-बार दावत पर मनाही, शादी-बारात में डीजे/भांगड़ा पर बैन, दहेज की नुमाइश नहीं आदि शामिल हैं।

Load More