यूपी के पीलीभीत में बाघ ने एक हफ्ते के अंदर दो किसानों को मौत के घाट उतारा
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के खुटार रेंज में एक सप्ताह के अंदर बाघ ने 2 किसानों को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 6 माह से इलाके में बाघ घूम रहा है लेकिन वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। ताज़ा मामले में बाघ ने खेत में सिंचाई कर रहे 35 वर्षीय किसान को मार डाला।