यूपी की पुलिस चौकी में क्रिकेट खेलने में मशगूल रहे सिपाही, हथकड़ी समेत फरार हो गया 'लुटेरा'
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में एक बैंक मित्र से ₹3 लाख लूटने का एक आरोपी बुधवार को पुलिस चौकी से हथकड़ी समेत फरार हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी की निगरानी के लिए 2 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन दोनों सिपाही चौकी परिसर में क्रिकेट खेलने में मशगूल थे। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई हैं।