यूपी के परिषदीय स्कूलों में अब कल से ही शिक्षकों व कर्मचारियों को लगानी होगी डिजिटल हाज़िरी
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों में अब 8 जुलाई (सोमवार) से ही शिक्षकों व कर्मचारियों को डिजिटल हाज़िरी लगानी होगी जिसे लेकर नया आदेश जारी कर दिया गया है। पहले इस व्यवस्था को 15 जुलाई से लागू किया जाना था। वहीं, प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठन डिजिटल हाज़िरी लगाने के नियम का विरोध कर रहे हैं।