यूपी के फर्रुखाबाद में निजी अस्पताल के बाथरूम में फंदे से लटकी मिली मेड की लाश
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक डॉक्टर दंपति के निजी अस्पताल के बाथरूम में शुक्रवार को उनके घर में काम करने वाली एक मेड (22) की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतका के परिवार के अनुसार, डॉक्टर दंपति उसे प्रताड़ित करते थे और उसकी हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।