यूपी के बांदा में एक नहीं लगातार 5 दिन जलाया जाता है रावण का पुतला
बांदा (उत्तर प्रदेश) में लगातार 5 दिनों तक दशहरा मनाया जाता है। बांदा में दशहरा से 5 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर रामलीला का मंचन कर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले फूंके जाते हैं। पहले दिन प्रागी तालाब पर रावण दहन होता है। बांदा में इस मौके पर एक दूसरे को पान भेंट करने की भी परंपरा है।