यूपी के बागपत में विधवा भाभी से शादी करने पर युवक की उसके 2 बड़े भाइयों ने की हत्या
बागपत (यूपी) में यशवीर नामक 32-वर्षीय युवक की उसके 2 बड़े भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की शादी नहीं हुई है और वे चाहते थे कि उनमें से किसी के साथ उनकी विधवा भाभी की शादी हो जाए लेकिन मां ने यशवीर से भाभी की शादी करा दी थी। इससे उनमें रंजिश थी।