यूपी के बीजेपी MLC ने कहा- लोकभवन में विधायकों से पैर छुआते हैं अफसर; सपा ने दी प्रतिक्रिया
गोरखपुर-फैज़ाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (यूपी) से बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है, "आज की स्थिति अत्यंत भयावह है...पंचम तल (लखनऊ के लोकभवन में) पर विधायकों से अधिकारी अपने पैर छुआते हैं। नौकरशाह मालिक बन बैठे हैं।" इस पर सपा ने कहा, "ऐसे ईमानदार लोगों को योगी जी को डिप्टी सीएम या किसी प्रमुख विभाग का मंत्री बनाना चाहिए।"