यूपी के बिसरख गांव में दशहरा पर नहीं होता है रावण का दहन, लोग मनाते हैं शोक
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के बिसरख गांव में दशहरा के मौके पर रावण का दहन नहीं किया जाता है और यहां के लोग इस दिन शोक मनाते हैं। मान्यता के अनुसार, बिसरख में रावण के पिता विश्रवा ऋषि रहते थे और रावण ने यहीं से अपनी शिक्षा प्राप्त की थी। माना जाता है कि रावण का यहां जन्म हुआ था।