यूपी के बदायूं में हुआ भीषण सड़क हादसा, दिवाली मनाने घर जा रहे 6 लोगों की हुई मौत
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को सुबह-सुबह एक ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑटो सवार सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे और दिवाली मनाने के लिए नोएडा से बरेली स्थित घर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।