यूपी के बस्ती पहुंचा 308 पहिए वाला 'बाहुबली ट्रक', कई इलाकों की बत्ती रही गुल
बेल्जियम से लाई गई 200-टन वज़नी मशीन को बलरामपुर (यूपी) स्थित फैक्ट्री ले जा रहा 308 टायर वाला 'बाहुबली ट्रक' बस्ती पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस्ती से इस 20 फीट ऊंची मशीन को सुरक्षित निकालने के लिए बिजली की तारें हटाई गईं व 7 विद्युत केंद्र बंद किए जाने से कई इलाकों में घंटों तक बिजली बाधित रही।