यूपी के बहराइच के किसान ने उगाई 7 फीट लंबी लौकी, DM ने किया सम्मानित

बहराइच (यूपी) के किसान ज़ियाउल हक ने 7-फीट लंबी लौकी उगाई है जिसके लिए उन्हें ज़िलाधिकारी मोनिका रानी ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह लौकी आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या की प्रजाति है और इसके बीज कृषि विज्ञान केंद्र ने उन्हें ट्रायल के लिए दिए थे। हक को 'मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया' का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Load More