यूपी के बहराइच में भेड़िए ने रात में 8 वर्षीय बच्चे पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने छुड़ाया
बहराइच (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात को फिर से एक भेड़िए ने एक 8-वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया और बच्चे के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर ग्रामिणों ने उसकी जान बचाई। इस हमले में बच्चा घायल हो गया है और मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग की टीमें भेड़ियों की तलाश में जुटी हुई हैं।