यूपी के भदोही में हनुमान मंदिर के 75 वर्षीय पुजारी की गला रेतकर की गई हत्या
भदोही (उत्तर प्रदेश) में एक प्राचीन हनुमान मंदिर के 75 वर्षीय पुजारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एएसपी तेजवीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब कुछ लोग मंदिर में पूजा करने गए तो पुजारी को न देखकर मंदिर परिसर स्थित उनके कमरे में जाकर देखा जहां उनकी लाश पड़ी थी।