यूपी के मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन थिएटर से निकला धुआं, वॉर्ड से बाहर निकाले गए मरीज़
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में बने ऑपरेशन थिएटर में अचानक धुआं निकलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सभी मरीज़ों को वॉर्ड से बाहर निकाला गया। ऑक्सीजन गैस लीक होने की आशंका जताई जा रही है।