यूपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ जारी हुआ गैर ज़मानती वॉरंट
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के एक कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मामले में आरोपित राज्य के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ एक गैर ज़मानती वॉरंट जारी किया है। गौरतलब है कि अग्रवाल को बुधवार को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह पेश नहीं हुए जिसके बाद उनके खिलाफ यह वॉरंट जारी किया गया।