यूपी की मंत्री गुलाब देवी की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, आई गंभीर चोटें
उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी की कार का हापुड़ में ऐक्सिडेंट हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली से अमरोहा जाते हुए एक पुलिस जीप के आगे चल रही प्राइवेट गाड़ी के अचानक रुकने से काफिले की 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में गुलाब देवी को गंभीर चोटें आई हैं।