यूपी के मंत्री ने अश्लील हरकत को लेकर अपने ही PA को कराया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार को अपने ही पीए जय किशन सिंह को गिरफ्तार करवा दिया। सिंह ने समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय में तैनात महिला कर्मी के साथ अश्लील हरकत की थी जिसके बाद महिला ने रोते हुए मंत्री से सिंह की शिकायत की थी। मंत्री ने खुद फोन कर पुलिस को बुलाया।