यूपी के मंत्री ने कहा- 10 साल से कोई आतंकी हमला नहीं हुआ; पत्रकार बोला- पुलवामा क्या था?
उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों से कहा है, "नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के समय में 10 साल से कोई आतंकी हमला नहीं हुआ।" इस पर एक पत्रकार ने कहा, "पुलवामा क्या था?" मंत्री ने जवाब देते हुए कहा, "वह पहले की बात होगी।"