यूपी के मंत्री ने पत्रकार से कहा- 2 मिनट में ठीक कर दूंगा; वह बोला- आप जैसे मंत्री बहुत देखे
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के मंत्री गिरीश चंद्र यादव और एक पत्रकार के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। मंत्री ने पत्रकार से कहा, "ज़्यादा सवाल मत पूछो, नहीं तो 2 मिनट में ठीक कर दूंगा।" इसके बाद पत्रकार ने मंत्री से कहा, "आप जैसे मंत्री बहुत देखे हैं।"