यूपी की मंत्री व पार्टी के ज़िलाध्यक्ष ने किया मेरा विरोध: चुनाव हारने पर पूर्व बीजेपी सांसद
सलेमपुर (उत्तर प्रदेश) से पूर्व बीजेपी सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव हारने पर कहा है कि बलिया में पार्टी के ज़िलाध्यक्ष संजय यादव व राज्य की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने उनका विरोध किया था। उन्होंने कहा, "संजय कार्यकर्ताओं को भड़काने में लगे रहे...गौतम ने अपने लोगों से मेरा विरोध करवाया।" गौतम ने कहा, "हमने ईमानदारी से प्रयास किया।"